राम नवमी विशेष : प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली राम नवमी सदियों बाद सुनहरा दृश्य

0
राम नवमी विशेष : प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली राम नवमी सदियों बाद सुनहरा दृश्य
राम नवमी विशेष : प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली राम नवमी सदियों बाद सुनहरा दृश्य

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली राम नवमी

राम नवमी :-

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि भगवान विष्णु ने सातवे अवतार में भगवान राम के रूप में त्रेतायुग में जन्म लिया था। भगवान राम का जन्म रावण के अत्याचारों को खत्म करने एवं पृथ्वी से दुष्टों को खत्म कर नए धर्म स्थापना के लिए हुआ था। इसीलिये भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में रामनवमी का पर्व मनाया जाता हैराम नवमी पर राम लला मंदिर को विशेष फूलो की सजावट से तैयार किया जा रहा है जिसमे मलेशिया से एलकोनिया, थाईलैंड से ऑर्किड, एनथेरियम , कोलकाता से रजनीगंधा, गेंदा और देश की राजधानी दिल्ली से गुलाब के पुष्प बुलाये गये है ! जिसकी सजावट भक्तो का मन मोह लेंगी !

यह भी पढ़े :- हनुमान जन्मोत्सव पर खास संयोग, भक्तो पर होगी हनुमान जी विशेष कृपा

राम नवमी के पावन पर्व पर भक्तो का मन मोह रही है मन्दिर की सुन्दरता

राम नवमी पर रामलला मंदिर की सजावट में 350 से ज्यादा कारीगर लगाये गये है जो राम नवमी पर राम लला मंदिर को भव्यता से सजाने के लिए रात दिन कार्य कर रहे है ! राम नवमी के पावन पर्व पर राम लला मंदिर को विदेश एवं स्वदेशी फूलो से विशेष रूप से सजाया जा रहा है जो भक्तो को अपनी और आकर्षित कर मन को मोहित कर रही है !

यह भी पढ़े :- 29 जून से प्रारंभ होगी बाबा अमरनाथ जी की यात्रा

राम नवमी पर ऐसे पहुचे राम लला के दर्शन करने

राम नवमी के पवन पर्व पर हर भक्त अपने भगवन के साक्षात् दर्शन करने की इच्छा रखता है ऐसे में अगर आप भी भगवान राम लला के दर्शन करना चाहते है तो आप इस माध्यम से राम लला मंदिर अयोध्या तक पहुच सकते है :-

  • भारतीय रेलवे का सफ़र :- राम नवमी के पवन पर्व पर आप रेलवे की सहायता से अयोध्या राम लला मंदिर तक पहुच सकते है
  • हवाई मार्ग का सफ़र :- राम नवमी के पवन पर्व पर आप हवाई मार्ग की सहायता से अयोध्या राम लला मंदिर तक पहुच सकते है जो हवाई अड्डे से 12 किलोमीटर दूर है यहाँ से आप लोकल टेक्सी के माध्यम से राम लला मंदिर तक आसानी से पहुच सकते है !
  • बस एवं निजी साधन का सफ़र :- राम नवमी के पवन पर्व पर आप बस एवं अपने निजी साधन की सहायता से अयोध्या राम लला मंदिर तक पहुच सकते है जिसे रामलला मंदिर से करीब 5 से 7 किलोमीटर पहले रोका जायेगा !

यह भी पढ़े :- हुंडई क्रेटा- किआ सेल्टोस -टाटा हैरियर और महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन के होश ठिकाने लगाने आ रही है Toyota की Mini-Fortuner

राम नवमी पर भक्तो के लिए पुख्ता इन्तेजाम 5000 छोटे बड़े होटल के आलावा धर्मशालाओ में रुकेंगे भक्त

राम नवमी पर रामलला मंदिर में भगवान रामलला का सूर्य तिलक एवं पहली बार अनुष्ठान होने के कारन भक्तो की बहुत अत्यधिक मात्र में भीड़ होने की पूर्ण सम्भानाये है अनुमान लगाया जा रही की इस राम नवमी के पावन पर्व पर 25 से 30 लाख भक्त पहुचने की पूर्ण सम्भानाये है जिनके रुकने हेतु राम लला मंदिर के आस पास एवं अन्य 5000 छोटे बड़े होटल और धर्म शालाओ में रुकने की व्यवस्था की गयी है ! प्रशासन द्वारा भक्तो हेतु फ्री में रुकने के लिए टेंट भी लगवाये गये है जिससे आम भक्तो को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े ! साथ ही 100 से ज्यादा बड़े मंदिरों में रामलला ट्रस्ट की ओर से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस्कॉन ट्रस्ट की ओर से भी कई जगहों पर भंडारे का आयोजन होगा। प्रशासन और ट्रस्ट ऐसी व्यवस्था कर रहा है कि कोई भी श्रद्धालु भूखा नहीं रहेगा।

यह भी पढ़े :- MP BOARD 10TH/12TH RESULT UPDATE :- यहाँ चेक करे अपना रिजल्ट

राम नवमी पर सुरक्षा विशेष :-

राम नवमी के पावन पर्व पर राम लला मंदिर की सुरक्षा हेतु 2000 से ज्यादा सुरक्षा जवान तैनात किये गए है , जो 7 जोन तथा 39 सेक्टर में बाटी गयी सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी ! अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की गई है। सरयू घाट से लेकर राम मंदिर तक 2000 से ज्यादा पुलिस और PAC के जवान मुस्तैदी से तैनात रहेंगे। रामपथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ पर बैरियर के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र को 7 जोन और 39 सेक्टर में विभाजित किया गया है।घाट को सुरक्षित करने के लिए जल पुलिस, NDRF, SDRF और बाढ़ राहत की दो PAC कंपनी को भी लगाया गया है। मेला क्षेत्र को लेकर 11 अपर पुलिस अधीक्षक, 150 इंस्पेक्टर, 400 सब इंस्पेक्टर और 1100 कॉन्स्टेबल बाहर से आए हैं।

राम नवमी विशेष : प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली राम नवमी सदियों बाद सुनहरा दृश्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here