Featuredट्रेंडिंगधर्मबैतूल टुडेमध्य प्रदेश

Vastu tips: घर में 7 सफेद घोड़े की पेंटिंग किस दिशा में लगाएं

vastu tips:

वास्तु में घर की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए घोड़े की पेंटिंग को लगाना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि 7 दौड़ते हुए सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और व्यक्ति हर क्षेत्र में खूब कामयाबी हासिल करता है।

दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर सफलता, उन्नति और ताकत का प्रतीक मानी जाती है। घर में इस तरह की सुंदर तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों की किस्मत चमक सकती है, लेकिन इस तस्वीर को कहां और किस दिशा में लगाना है। इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। 

आइए जानते हैं घर में 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाने से जुड़े वास्तु टिप्स…

घोड़े की तस्वीर लगाने के वास्तु नियम :

-वास्तु के अनुसार, कारोबार में तरक्की के लिए दौड़ते हुए 7 घोड़ों का की तस्वीर दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए।

-वहीं, घर के उत्तर दिशा में यह तस्वीर लगाना शुभ फलदायी माना गया है। इससे करियर में तरक्की के योग बनते हैं और समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है।

-घर के हॉल के दक्षिण दिशा की दिवार पर यह तस्वीर लगा सकते हैं। इसे नौकरी-कारोबार में सफल होने के चांसेस बढ़ेंगे।

-इस तस्वीर को दिवार पर लगाते समय यह ध्यान रखें कि घोड़ों की लगाम बंधी हुई न हो और घोड़े प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे रहे हों।

-घर में सुख-समृद्धि के लिए तांबा, पीतल या चांदी से बनी दौड़ते हुए घोड़े की प्रतिमा उत्तर दिशा में स्थापित कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे धन-दौलत में वृद्धि होती है और व्यापार में मुनाफा होता है।

-इस पेंटिंग को स्टडी रूम, लिविंग रूम और वर्क प्लेस पर लगाया जा सकता है। लेकिन बेडरूम में घोड़े की तस्वीर न लगाएं।

-घर में आक्रामक घोड़े की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि शांत स्वभाव की अभिव्यक्ति वाले 7 सफेद घोड़े की तस्वीर परिवार के सदस्यों को सुख-सौभाग्य बढ़ाती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Vastu tips: घर में 7 सफेद घोड़े की पेंटिंग किस दिशा में लगाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button