Tata Curvv SUV जोर-शोर से मार्केट में हुई लॉन्च, शानदार फीचर्स के साथ इतनी है कीमत, टाटा मोटर्स ने अपनी पहली कूप एसयूवी कर्व को बड़े ही धूमधाम से लॉन्च किया था। लेकिन बिक्री के मामले में यह गाड़ी काफी कमजोर साबित हुई है। पिछले महीने इसकी बिक्री कभी कम तो कभी ज्यादा रही है, लेकिन इस बार टाटा कर्व ने सबसे कम बिक्री के कारण निराश किया है। पिछले महीने टाटा कर्व की सिर्फ 3,087 यूनिट्स ही बिकीं। इस गाड़ी की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है। बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी ने डिस्काउंट देना भी शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं पिछले 6 महीनों में बिक्री का कर्व कैसा रहा है..
यह भी पढ़ें:125cc सेगमेंट में ढूंढ रहे हैं दमदार बाइक्स, ये हैं 3 बेहतरीन ऑप्शन, माइलेज-लुक्स सबमें टाॅप
टाटा कर्व: 6 महीनों में ऐसा रहा बिक्री कर्व
अगस्त 2024: 3,455 यूनिट बिकीं
सितंबर 2024: 4,763 यूनिट बिकीं
अक्टूबर 2024: 5,351 यूनिट बिकीं
नवंबर 2024: 5,001 यूनिट बिकीं
दिसंबर 2024: 4,994 यूनिट बिकीं
जनवरी 2025: 3,087 यूनिट बिकीं
टाटा कर्व की कीमत
टाटा कर्व के ICE वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 19.19 लाख रुपये तक है। वहीं, इसके EV वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये से लेकर 21.99 लाख रुपये तक है।
कर्व की बिक्री में गिरावट क्यों आ रही है?
टाटा कर्व फीचर्स के मामले में एक अच्छी एसयूवी है लेकिन इसका डिजाइन और क्वालिटी खराब है। इतना ही नहीं इसकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा है जिसकी वजह से ग्राहकों ने इस गाड़ी से दूरी बना ली है। जबकि इस समय इस कीमत पर कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें:शानदार फीचर्स और तीन नए वेरिएंट के साथ आई नई Kia Seltos, किफायती कीमत में फीचर्स से भरपूर
पहली बार मिल रही है छूट
Tata Curvv SUV जोर-शोर से मार्केट में हुई लॉन्च, शानदार फीचर्स के साथ इतनी है कीमत, टाटा कर्व की लगातार गिरती बिक्री को बढ़ावा देने के लिए कंपनी इस महीने इस गाड़ी पर 50,000 रुपये तक की छूट दे रही है। यह छूट कर्व के ICE और EV वर्जन पर मिल रही है। सबसे ज्यादा छूट इस समय टाटा कर्व के ICE वर्जन पर दी जा रही है। कर्व के 2024 मॉडल पर इस महीने 50,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। जबकि इसके 2025 मॉडल पर इस महीने 20,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं कर्व के इलेक्ट्रिक वर्जन पर इस महीने 20,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। देखना होगा कि छूट से इस गाड़ी की बिक्री कितनी बेहतर होगी।