Tata Curve EV पर पहली बार मिल रहा है काफी अच्छा डिस्काउंट, 50,000 की मिल रही छूट, जानें क्या है कीमत, हम आपके लिए लाए है अच्छी ख़बर आये जानते है भारतीय कार बाजार में एक बार फिर डिस्काउंट का मेला देखने को मिल रहा है। कार कंपनियां इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। गाड़ियों का पुराना स्टॉक (साल 2024) अभी तक क्लियर नहीं हुआ है। हर हाल में पुरानी इन्वेंट्री को क्लियर करना जरूरी है वरना बाद में उन्हें बेचना और भी मुश्किल हो जाएगा। फरवरी में कारों के नए और पुराने मॉडल पर डिस्काउंट दिया जा रहा है ताकि बिक्री सुचारू रहे। अगर आप इस महीने टाटा कर्व खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस गाड़ी पर इस समय काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:Ertiga को दे रही कड़ी टक्कर Toyota की नई 7 सीटर कार, 26km माइलेज के साथ मिल रहे प्रीमियम फीचर्स
पहली बार Tata Curve कार पर मिल रहा है डिस्काउंट
टाटा मोटर्स की पहली कूप एसयूवी कर्व 2024 में लॉन्च हुई थी, लेकिन इसकी बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है। इस गाड़ी को ग्राहकों ने उतना पसंद नहीं किया जितनी कंपनी को उम्मीद थी। इसलिए पहली बार कंपनी ने इस गाड़ी पर डिस्काउंट ऑफर किया है ताकि इसकी बिक्री को बूस्ट किया जा सके। जानकारी के मुताबिक इस महीने टाटा कर्व कूप पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह छूट कर्व के ICE और EV वर्जन पर उपलब्ध है।
इस समय सबसे ज्यादा छूट टाटा कर्व के ICE वर्जन पर दी जा रही है। कर्व के 2024 मॉडल पर इस महीने 50,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। जबकि इसके 2025 मॉडल पर इस महीने 20,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं, कर्व के इलेक्ट्रिक वर्जन पर इस महीने 20,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
यह भी पढ़ें:Income Tax Calculator: आयकर विभाग ने पेश किया नया टैक्स कैलकुलेटर, करदाताओं को जरूर जान लेना चाहिए अपडेट
Tata Curve कार की कीमत जानिए
Tata Curve EV पर पहली बार मिल रहा है काफी अच्छा डिस्काउंट, 50,000 की मिल रही छूट, जानें क्या है कीमत, टाटा कर्व के ICE वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 19.19 लाख रुपये तक है। वहीं, इसके EV वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये से लेकर 21.99 लाख रुपये तक है।