Automobile

Tata Punch EV Facelift launched: अब पहले से कम कीमत और ज्यादा रेंज के साथ आई नई इलेक्ट्रिक SUV

Tata Punch EV Facelift

भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में टाटा मोटर्स ने अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए Tata Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल न केवल आधुनिक स्टाइल और फीचर्स के साथ आया है,

बल्कि इसकी कीमत भी पहले के मुकाबले काफी कम कर दी गई है। टाटा मोटर्स ने इस अपडेटेड मॉडल को बाजार की नई जरूरतों और ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखकर पेश किया है।

Tata Punch EV Facelift Battery, Range & Performance

नई पंच ईवी दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है। 30kWh बैटरी पैक 365km की ARAI रेंज देता है, जबकि बड़ा 40kWh बैटरी पैक 468km की शानदार रेंज प्रदान करता है।

परफॉर्मेंस के मामले में 40kWh वाला मॉडल 129hp की पावर देता है और मात्र 9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें सिटी, इको और स्पोर्ट जैसे तीन ड्राइव मोड्स दिए गए हैं।

Tata Punch EV Facelift Exterior & Interior

एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें नई क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, Y-शेप LED DRLs और 16-इंच के एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार में 195mm का बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस और 450mm की वॉटर वेल्डिंग क्षमता है।

इंटीरियर में लेआउट को पहले जैसा रखते हुए नए ट्रिम फिनिश दिए गए हैं, जो केबिन को अधिक फ्रेश और प्रीमियम लुक प्रदान करते हैं।

Tata Punch EV Facelift Modern Features & Safety

फीचर्स के मामले में यह कार किसी लग्जरी कार से कम नहीं है। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ESC, हिल-होल्ड असिस्ट और TPMS जैसे उन्नत सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Tata Punch EV Facelift Price

नई टाटा पंच ईवी की सबसे बड़ी खासियत इसकी आकर्षक कीमत है। जहाँ पुराना मॉडल ₹9.99 लाख से शुरू होता था, वहीं फेसलिफ्ट मॉडल की शुरुआती कीमत अब ₹9.69 लाख रखी गई है।

कंपनी ने इसके टॉप वेरिएंट की कीमतों में भारी कटौती की है, जिससे यह अब ₹12.59 लाख (एक्स-शोरूम) तक उपलब्ध है। यह कमी ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत है। मार्केट में इसका सीधा मुकाबला MG Comet और Citroen eC3 से है।

वेरिएंट 30kWh बैटरी 40kWh बैटरी
Smart ₹9.69 लाख
Smart+ ₹10.29 लाख ₹10.89 लाख
Adventure ₹11.59 लाख
Empowered ₹12.29 लाख
Empowered+ ₹12.59

Battery-as-a-Service (BaaS) Option

बजट ग्राहकों के लिए टाटा ने BaaS (Battery-as-a-Service) विकल्प भी पेश किया है। इस स्कीम के तहत कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत घटकर मात्र ₹6.49 लाख रह जाती है।

इसमें ग्राहक को बैटरी खरीदने के बजाय उसका उपयोग शुल्क ₹2.6 प्रति किलोमीटर के हिसाब से देना होगा। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम शुरुआती निवेश में इलेक्ट्रिक SUV घर लाना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button