मध्य प्रदेश

MP Board: MP Board ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के पैटर्न बदले

MP Board: MP Board ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के पैटर्न बदले। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी MP Board ने बोर्ड परीक्षाओं में बदलाव करते हुए 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के पैटर्न को बदल दिया गया है। साथ ही MP Board ने अंक निर्धारण के साथ प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्रों के पैटर्न के सैंपल पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। इन सैंपल पेपर से छात्र घर पर प्रैक्टिस कर सकते हैं। इन सैंपल पेपर से अंदाजा होगा कि किस तरह के प्रश्नों को पहले हल करना है।

10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के पैटर्न (MP Board)

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रश्नों का पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें अंक योजना के साथ-साथ हर प्रश्न के पैटर्न की जानकारी दी गई है। इसमें 10वीं के प्रत्येक विषय का पेपर 75 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा। वहीं, 12वीं का नॉन प्रैक्टिकल विषयों का 80 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंक का होगा। वहीं, प्रायोगिक विषयों का पेपर 70 अंक का होगा और 30 अंक का प्रैक्टिकल होगा। वही इस बार दोनों कक्षाओं के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के बदले 2 अंकों की लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या ज्यादा होगी। वस्तुनिष्ट प्रश्न 30 अंक के होंगे।

16 जनवरी से आयोजित की जाएंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं

10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही स्कूलों में सैंपल पेपर से तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने इसके पैटर्न को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। MP Board: MP Board ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के पैटर्न बदले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button