फॉर्च्यूनर की छुट्टी करने आई MG Majester; 41,000 में बुकिंग शुरू, देखें इसमें क्या है खास
MG Majester

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित फुलसाइज एसयूवी, एमजी मैजेस्टर (MG Majester) को पूरी तरह अनवील कर दिया है। यह एसयूवी न केवल डी-प्लस सेगमेंट में भारत की पहली गाड़ी है, बल्कि इसे टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी ‘ऑल टाइम फेवरेट’ गाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। अपनी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई के मामले में यह अपने सेगमेंट की सबसे विशाल एसयूवी है।
MG Majester बुकिंग
एमजी मैजेस्टर की प्री-बुकिंग आज, यानी 12 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे 41,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं। कंपनी अप्रैल में इसकी कीमतों का खुलासा करेगी, जबकि डिलीवरी मई 2026 से शुरू होगी। शुरुआती ग्राहकों के लिए कंपनी ने ‘5-5-5’ का विशेष पैकेज पेश किया है, जिसमें 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 5 साल का रोड-साइड असिस्टेंस और 5 लेबर-फ्री सर्विस शामिल हैं।
MG Majester डिजाइन
डिजाइन के मामले में मैजेस्टर काफी बोल्ड और प्रीमियम है। इसकी लंबाई 5046 एमएम, चौड़ाई 2016 एमएम और ऊंचाई 1870 एमएम है, जो इसे सड़क पर एक जबरदस्त मौजूदगी (Road Presence) देती है। इसमें मोजेक मैट्रिक्स ग्रिल, ड्रैगन आईज डीआरएल, स्प्लिट हेडलैंप्स और 19 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। यह ब्लैक ऐश, ब्लैक मेटल, पर्ल वाइट और कंक्रीट ग्रे जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगी।
MG Majester इंटीरियर और फीचर्स
एसयूवी का केबिन किसी लग्जरी लाउंज से कम नहीं है। इसमें ब्लैक थीम के साथ लेदर ट्रिम्स और 6 या 7-सीटर का विकल्प मिलता है। मुख्य फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें (मसाज फंक्शन के साथ), और 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। मनोरंजन के लिए इसमें 12-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और 75 से ज्यादा iSMART कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं।
MG Majester पावरफुल इंजन
मैजेस्टर में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन लगा है, जो 215.5 PS की पावर और 478.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए इसमें 4WD सिस्टम के साथ 10 मोड्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसमें फ्रंट, रियर और सेंटर डिफरेंशियल लॉक की सुविधा है, जो इसे कठिन रास्तों का राजा बनाती है।
MG Majester सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से इसमें लेवल 2 ADAS दिया गया है। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, ईएसपी, और रोल मूवमेंट इंटरवेंशन जैसे फीचर्स इसे सुरक्षित बनाते हैं। इसकी 810 एमएम की वॉटर वेडिंग क्षमता और 219 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे हर तरह के रास्तों के अनुकूल बनाता है।
ग्राहकों के फायदे की चीजें
कंपनी ग्राहकों को विशेष अनुभव देने के लिए ICICI बैंक के साथ मिलकर ‘Emeralde’ क्रेडिट कार्ड का एक्सक्लूसिव इनवाइट और इनवाइट-ओनली ड्राइव्स जैसे लाभ भी दे रही है। मार्च 2026 में चुनिंदा शहरों में इसका एक्सक्लूसिव प्रीव्यू भी आयोजित किया जाएगा।




