Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए अपडेट, अब इन महिलाओं की चमकेंगी किस्मत, मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की अपार सफलता के बाद अब राज्य सरकार महिलाओं को लखपति बनाने की पूरी तैयारी में है। मुख्यमंत्री की यह नई योजना महिलाओं के लिए बेहद दिलचस्प है। आइए इस अद्भुत योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।
लखपति दीदी योजना का उद्देश्य
लखपति दीदी योजना सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। अगर यह पहल थोड़ी भी सफल होती है, तो लाखों महिलाओं को स्वरोजगार और वित्तीय सहायता मिलेगी, जिससे वे “लखपति” बन सकेंगी।
यह भी पढ़ें:Oneplus जैसे look में launch हुआ चकाचक कैमरा क्वालिटी वाला Oppo A78 5G smartphone
इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिला सदस्यों को स्वरोजगार और उद्यमिता के माध्यम से सालाना ₹1,00,000 से अधिक कमाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने या विस्तार करने के लिए बिना ब्याज के ₹1 लाख से ₹5 लाख तक का ऋण दिया जाएगा। इसीलिए इस योजना का नाम लखपति दीदी योजना रखा गया है।
लखपति दीदी योजना की तैयारी
राज्य सरकार ने लाडली बहनों को लखपति बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत महिलाओं को अपना खुद का व्यवसाय, दुकान या कोई अन्य काम शुरू करने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए योजना से जुड़ी महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाना होगा, जिसमें कम से कम 10 महिलाएं शामिल हों। इसके बाद उन्हें व्यवसाय की योजना बनाकर सरकार को भेजनी होगी।
सरकारी अधिकारी आपके आवेदन को देखेंगे और अगर सब ठीक रहा तो आपको लखपति दीदी योजना के तहत बिना ब्याज के 5 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। इस रकम का इस्तेमाल आप अपने व्यवसाय में कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें:लोगों की पहली पसंद बनी नई Mahindra Scorpio-N, आधे बाजार पर किया कब्जा
लखपति बनने की पात्रता
लखपति दीदी योजना की पात्रता में महिला होना, स्वयं सहायता समूह की सदस्य होना, ग्रामीण क्षेत्र की निवासी होना, 18 से 60 वर्ष की आयु के बीच होना और आर्थिक रूप से कमजोर होना शामिल है। आवेदन के लिए महिलाएं अपने नजदीकी स्वयं सहायता समूह या ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।
लखपति दीदी योजना: महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर
यह योजना महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जिसके माध्यम से वे आत्मनिर्भर बन सकती हैं