iQOO ने लॉन्च किया अपना प्रीमियम 5G स्मार्टफ़ोन, 8GB रैम, 7200mAh की बड़ी बैटरी के साथ मिल रहा DSLR कैमरा क्वालिटी
iQOO Z11x 5G

iQOO Z11x 5G: अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें लंबी बैटरी लाइफ, तेज परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा हो, तो iQOO का नया फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G लॉन्च कर दिया है।
इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 7,200mAh की बैटरी और नया MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर है। कंपनी का दावा है कि यह फोन न केवल लंबा बैकअप देगा, बल्कि गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भी स्मूद अनुभव प्रदान करेगा।
iQOO Z11x 5G Display
डिस्प्ले की बात करें तो iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच का LCD पैनल दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2344 पिक्सल है। बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है,
जिससे कड़ी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन लेटेस्ट Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। कंपनी ने इसके साथ 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी किया है।
iQOO Z11x 5G Performance
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसमें 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड मिलती है।
बेहतर स्पीड और स्टोरेज के लिए इसमें 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
iQOO Z11x 5G Camera
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का बोकेह लेंस शामिल है। सेल्फी के शौकीनों के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है।
iQOO Z11x 5G Battery
सबसे ज्यादा ध्यान इसकी 7,200mAh की बैटरी खींचती है, जो इस सेगमेंट में काफी बड़ी है। इसे चार्ज करने के लिए 44W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो इतनी बड़ी बैटरी को कम समय में चार्ज करने में मदद करता है।
iQOO Z11x 5G Pricing and Availability
iQOO Z11x 5G को भारत में तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है:
-
6GB + 128GB: ₹18,999
-
8GB + 128GB: ₹20,999
-
8GB + 256GB: ₹22,999
Bank Offers: Axis और SBI कार्ड पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट उपलब्ध है। यह फोन 16 मार्च दोपहर 12 बजे से Amazon पर Prismatic Green और Titan Black रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।




