Gajar Ki Kheti: सुपरफूड गाजर की खेती करा सकती है किसानो को जबरदस्त कमाई, जानें खेती के बारे में सबकुछ

Gajar Ki Kheti: सुपरफूड गाजर की खेती करा सकती है किसानो को जबरदस्त कमाई, जानें खेती के बारे में सबकुछ, हम आपके लिए लाए है अच्छी ख़बर आए जानते है हम आपको बता दे की भारत एक कृषि प्रधान देश है। ऐसे में अगर आप खेती करना चाहते हैं तो यह आपके लिए सही समय है। अभी हमारे देश में मानसून अपने आखिरी चरण में पहुंचने वाला है। ऐसे में आप सब्जियों की खेती करके मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। यह फसल 2-3 महीने में तैयार हो जाती है। आइए जानते हैं कि आप गाजर की खेती से कैसे आसानी से बंपर कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:Tata Punch का बोलबाला कम कर देगी एडवांस फीचर्स से नए डैशिंग अवतार वाली New Maruti Suzuki Celerio
कैसे करें गाजर की खेती
गाजर की खेती के लिए रेतीली, दोमट या चिकनी मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। खेती के लिए सबसे पहले खेत की 2 से 3 बार अच्छी तरह जुताई कर लें। इसके बाद उसमें सड़ी हुई खाद या गोबर की खाद मिलाकर पाट दें। एक हेक्टेयर क्षेत्र के लिए करीब 4 से 6 किलो गाजर के बीज की जरूरत होती है। बीज बोने से पहले खेत में क्यारियां बना लें। इन क्यारियों में आपको 1.5 सेंटीमीटर गहराई तक बीज बोने हैं।
ध्यान रखें कि बीज बोने से 24 घंटे पहले उन्हें पानी में भिगो दें। समय-समय पर खाद और पानी देते रहें। बीज बोने के 12 से 15 दिन बाद अंकुरित हो जाते हैं। समय-समय पर पानी और खाद देते रहें। करीब 3 महीने में फसल तैयार हो जाएगी। गाजर उत्पादन के लिए गोबर की खाद सबसे अच्छी होती है। खेत तैयार करते समय प्रति हेक्टेयर 20 से 25 टन सड़ी हुई गोबर की खाद डालनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:KTM Duke 250 को टक्कर देगी Hero की डैशिंग लुक बाइक, जाने कीमत दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स
गाजर की खेती से मिलेगा मोटा मुनाफा
सुपरफूड गाजर की खेती करा सकती है किसानो को जबरदस्त कमाई, जानें खेती के बारे में सबकुछ, ऐसे में अगर आप गाजर की खेती करते हैं तो यह करीब 90 दिन में तैयार हो जाती है। इसे बाजार में बेचकर आप आसानी से बंपर कमाई कर सकते हैं। प्रति हेक्टेयर 8 से 10 टन गाजर होती है। बाजार में गाजर 30 से 50 रुपये प्रति किलो बिकती है। इस हिसाब से आप सिर्फ एक हेक्टेयर में गाजर की खेती करके लाखों रुपये कमा सकते हैं।