अन्य

Chana Ki Best Variety: चने की बुवाई पर बंपर उत्पादन देने वाली बेस्ट काबुली चना किस्म बीजी 3022 के बारे में जानें

Chana Ki Best Variety: चने की बुवाई पर बंपर उत्पादन देने वाली बेस्ट काबुली चना किस्म बीजी 3022 के बारे में जानें, हम आपके लिए लाए है अच्छी ख़बर आये जानते है हम आपको बता दे की रबी सीजन में किसान चने की खेती प्रमुखता से करते हैं। देश में चना रबी सीजन की प्रमुख दलहनी फसलों में से एक है। ऐसे में कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा चने की कई नई किस्में विकसित की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान चने की अधिक पैदावार ले सकें। इसमें काबुली चने की किस्म बीजी 3022 भी शामिल है। चने की इस किस्म को वर्ष 2015 में खेती के लिए जारी किया गया है।

केंद्रीय विमोचन समिति द्वारा देश के उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों के लिए बीजी 3022 काबुली चना किस्म जारी की गई है। इसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। किसान रबी सीजन में सिंचित क्षेत्रों में बीजी 3022 काबुली किस्म की खेती कर सकते हैं।

बीजी 3022 काबुली चना किस्म की विशेषताएं

  • इस किस्म में भरपूर मात्रा में प्रोटीन (25%) तक होता है।
  • इस किस्म के दाने बड़े होते हैं, जिसमें 100 बीज का वजन लगभग 38 ग्राम तक होता है।
  • यह किस्म रबी सीजन में सिंचित क्षेत्रों के लिए अनुमोदित की गई है।
  • BG 3022 किस्म से किसान औसतन 18 क्विंटल प्रति हेक्टेयर एवं अधिकतम 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button