Automobile

Wuling Hongguang Mini EV: एक बार चार्ज करने पर चलेगी 300km, मात्र ₹6 लाख में उपलब्ध

Wuling Hongguang Mini EV

चीनी ऑटोमोबाइल दिग्गज वुलिंग ने अपनी बेहद लोकप्रिय मिनी इलेक्ट्रिक कार, Wuling Hongguang Mini EV का नया और अपडेटेड वर्जन पेश किया है। भारतीय बाजार में जिस तरह छोटी और किफायती इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ रही है,

उसे देखते हुए यह कार वैश्विक स्तर पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि भारत में मिलने वाली MG Comet EV काफी हद तक इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

Wuling Hongguang Mini EV Design

डिजाइन के मामले में यह कार अपनी ‘बॉक्स-स्टाइल’ और कॉम्पैक्ट लुक के लिए जानी जाती है, जो इसे तंग शहरी रास्तों और पार्किंग के लिए परफैक्ट बनाती है। यह एक 2-डोर वाली कार है जिसमें 4 लोगों के बैठने की क्षमता है।

जरूरत पड़ने पर इसकी पिछली सीटों को फोल्ड किया जा सकता है, जिससे सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाती है। इसके नए मॉडल्स में और भी अधिक स्टाइलिश कलर्स और आकर्षक एयरोडायनामिक कट्स दिए गए हैं।

Wuling Hongguang Mini EV Range & Performance

इस नन्हीं कार की सबसे बड़ी ताकत इसकी रेंज है। अपडेटेड मॉडल में अलग-अलग बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 215 किमी से 300 किमी तक की रेंज (CLTC साइकिल के अनुसार) प्रदान करते हैं।

यह शहर के भीतर दैनिक आवागमन के लिए एक शानदार आंकड़ा है। इसमें अब फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकता है।

Wuling Hongguang Mini EV Features

कीमत कम होने के बावजूद, वुलिंग ने फीचर्स के मामले में कोई कंजूसी नहीं की है। इसमें एक मॉडर्न डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है।

यूजर्स अपने स्मार्टफोन के जरिए कार की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं, चार्जिंग स्टेटस देख सकते हैं और रिमोटली AC या लॉक/अनलॉग जैसे फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं।

Wuling Hongguang Mini EV Price

कीमत की बात करें तो चीन में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 45,000 युआन है। भारतीय मुद्रा में इसकी गणना करें तो यह करीब ₹6.15 लाख से ₹7.5 लाख के बीच बैठती है।

अपनी इसी किफायती कीमत और लो-मेंटेनेंस के कारण यह दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कारों में शामिल रही है।

Related Articles

Back to top button