भारत में लॉन्च हुई नई Honda NX200 बाइक, तीन कलर ऑप्शन के साथ जानें कीमत और फीचर्स

भारत में लॉन्च हुई नई Honda NX200 बाइक, तीन कलर ऑप्शन के साथ जानें कीमत और फीचर्स, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई बाइक होंडा NX200 लॉन्च कर दी है। इस बाइक में कई नए फीचर्स हैं और इसके इंजन को भी अपडेट किया गया है। इतना ही नहीं बाइक का डिजाइन स्पोर्टी और स्टाइलिश है। यह एक एडवेंचर-टूरिंग बाइक है। यह बाइक कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप पर ही उपलब्ध होगी। नई होंडा NX200 की एक्स-शोरूम कीमत 1.68 लाख रुपये है। आइए जानते हैं इस बाइक के फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारे में…

यह भी पढ़ें:5.44 लाख से शुरू ये सस्ती 7 सीटर कारें आपकी फैमिली को आ सकती हैं पसंद, देखें कीमत और खासियत

Honda NX200 बाइक के फीचर्स देखे

नई होंडा NX200 में नए TFT डिस्प्ले और डुअल-चैनल ABS जैसे कई कमाल के फीचर्स हैं। जानकारी के लिए बता दें कि होंडा ने अपनी पॉपुलर CB200X को NX200 के नाम से रीब्रैंड किया है। फीचर्स की बात करें तो होंडा NX200 में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी होगी। इसमें राइडर्स को कॉल/मैसेज अलर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। डिजाइन के मामले में

नई होंडा NX200 का लुक CB200X जैसा ही है। लेकिन फिर भी कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव किए हैं। इस बाइक को तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इस बाइक में बोल्ड फ्यूल टैंक, एलईडी हेडलैंप और एक्स-शेप्ड एलईडी टेल लैंप दिया गया है।

OBD2B कंप्लायंट इंजन सुविधा

होंडा NX200 में 184 cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन है, लेकिन अब यह OBD2B एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। यह इंजन 12.5 kW की पावर और 15.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। लेकिन इसका पावर आउटपुट पहले जैसा ही है।

यह भी पढ़ें:5000mAh बैटरी और 12GB तक रैम के साथ दीवाना बना रहा Redmi A3 स्मार्टफोन, देखे फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स

भारत में लॉन्च हुई नई Honda NX200 बाइक, तीन कलर ऑप्शन के साथ जानें कीमत और फीचर्स, सेफ्टी के लिए इस बाइक में बेहतर और प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करने के लिए डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS शामिल किया गया है। होंडा की प्रीमियम डीलरशिप पर इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं, इसकी डिलीवरी मार्च 2024 से शुरू होने की उम्मीद है।

Leave a Comment